जब हाईकोर्ट का हुआ फरमान तब नायब तहसीलदार ने संभाली कमान

बुलडोजर से गिरवा दिया चकरोड पर बना अवैध मकान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l भालूवाई गांव में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब सगड़ी तहसील के नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे मय फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर भलुवाई गांव में पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि भलुवाई गांव में सरकारी चकरोड पर एक पार्टी द्वारा काफी समय से अवैध कब्जा करके मकान बनवा लिया गया था, बची हुई जमीन में खेती की जा रही थी और पेड़ पौधे लगाकर उसे पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लिया गया था। किंतु उसी गांव के दूसरे पक्ष में उस पर मुकदमा कर दिया जो सगड़ी तहसील में चला। आखिरकार फैसला वादी के पक्ष में आया किंतु वादी के साथ मौके पर न्याय नहीं मिल रहा था इसलिए वादी ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का सहारा लिया, हाईकोर्ट ने उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए वादी के पक्ष में फैसला दियाऔर सगड़ी तहसील को आदेशित किया कि मौके पर फोर्स लगाकरअवैध कब्जा की गई सरकारी जमीन को तत्काल खाली कराई जाए, जिससे वादी को न्याय मिले और लोगों का भरोसा अदालत पर बना रहे। हाईकोर्ट का आदेश आते ही नायाब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे मंगलवार को अपने लाव लसकर के साथ यानी की लगभग दर्जन भर लेखपाल की टीमऔर बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए नापी जोखी करने के बाद सरकारी चकरोड पर बने अवैध मकान को बुलडोजर लगाकर धरासाई कर दिया तथा पेड़ इत्यादि जितने थे सबको गिराकर रास्ता साफ करा दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago