ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में माफियाओं का दखल बर्दास्त नहीं मुख्य सचिव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश को लेकर सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए
लखनऊ से गोरखपुर सहित प्रदेश के समस्त आला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए निर्देशित किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की अहम योगदान होगा इन्वेस्टर्स सम्मिट में किसी भी तरह के माफिया का पदार्पण नहीं होना चाहिए गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान आईजी गोरखपुर रेंज गोरखपुर जे रविंदर गौड कमिश्नर रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर अपर आयुक्त अजय कांत सैनी जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर सीडीओ संजय कुमार मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहे मुख्य सचिव दुर्गा ने कहा की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए कहा कि विदेशों में रोड शो की सफलता ने सुनिश्चित किया है कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 ऐतिहासिक होने जा रहा है। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 प्रमुख आधार बनेगा।
उन्होंने कहा कि विदेशों में जिन कंपनियों/संस्थानों, औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू साइन हो चुके हैं, उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखें। बेहतर अनुवर्ती कार्रवाई के उद्देश्य से, प्रत्येक देश के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व तक उत्तर प्रदेश में ऐसे वैश्विक निवेशक आमंत्रण की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है उसको सफल बनाने के लिए आला अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए माफियाओं का ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में पदार्पण होने से रोकना है

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago