फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

मईल/देवरिय(राष्ट्र की परम्परा) एक माह पूर्व बेरहमी से मार-पीट कर मौत के घाट उतारने वाले एक हत्यारोपी अभियुक्त को मईल पुलिस ने बरेजी पुल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव में मुख्य मार्ग पर मकान बनवा कर नवासा में कई वर्षों से परिवार सहित रहने वाले लार थाना क्षेत्र के सजांव गांव निवासी बीरबहादुर दुबे बीते 27 मई को अपनी बाइक से भागलपुर हनुमान चौराहा पर दूध देने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में कार सवारों ने घेर कर बेरहमी से मार-पीट कर भाग निकले। घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 31 मई को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर घटना को अंजाम देने वाले कुछ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मईल थानेदार गोरखनाथ सरोज ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि, इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज, प्रशि० उप नि० अंकित कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव, कृष्ण कुमार पाल, सुनील कुमार पाल, मनीष यादव, मईल थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर बरेजी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान हत्याकांड का फरार हत्यारोपी अभिषेक पाण्डेय पुत्र जयनारायण पाण्डेय ग्राम बलिया उत्तर को मय आला कत्ल वेसबाल स्ट्रिक व बगैर वाहन कागजात यूपी 52 बी डब्लू 9412 सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

22 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago