केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का सिसवां में हुआ जोरदार स्वागत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सातवीं बार महराजगंज का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद पंकज चौधरी के चुनाव बाद केंद्र में वित्त राज्य मंत्री बनने के उपरांत सिसवां में प्रथम आगमन पर उद्योग व्यापार मंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सिसवां में प्रथम आगमन पर कोठीभार, जायसवाल नगर, गोल्डेन बाईपास पर संजीवनी होम्यो हाल, गोपाल नगर चौराहा और अमडीहा में स्वागत द्वार, फरुआही और ढोल- नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि सिसवां की जनता ने चुनाव में वोट के रूप में जो आशीर्वाद दिया है वह हमारे ऊपर एक कर्ज है और उसे हम विकास के रूप में लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, संजय पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र बहादुर सिंह, पं.अवधेश चौबे,प्रमोद जायसवाल, महंथ संकर्षण रामानुज दास, सोमनाथ चौरसिया, बच्चन गोंड , राजेश वैश्य ,बैजनाथ सिंह, हरिराम भालोटिया, जय प्रकाश भालोटिया, जितेंद्र वर्मा,अश्वनी रौनियार, मनोज जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, पिंटू, रामेश्वर जायसवाल, राकेश जायसवाल, डॉ महेश सिंह, पंकज सिंह, शिब्बू मल्ल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

6 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

6 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

6 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

6 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

6 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

6 hours ago