बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)
उपनगर के अब्दुल कलाम नगर स्थित कब्रिस्तान में कंजी, टुटेल, जामुन, बरगद,वाटल ब्रश आदि के 101 वृक्षों का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वनक्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह व ईओ शिवकुमार के साथ पौधरोपड़ किया।
गुरुवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत एक पेड़ मां के नाम महेश उमर ने कहा कि “पीएम मोदी के आह्वान पर हम सभी एक पेड़ मां के नाम के साथ साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने के लिये वृक्षारोपण कर रहें हैं। वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि डीएफओ विकास यादव के निर्देशन में पूरे जिले में, वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी को वनों के संरक्षण के साथ ही सभी को अपने जीवन में कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसका बड़े होने तक संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील कुमार लिपिक, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, नियाज़ कुरैशी, तैय्यब अहमद, विकास गौड़, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, वन दरोगा मुन्नीलाल, वनकर्मी अरविन्द कुमार, रामभुवाल आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…
दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…