
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस भारतीय डाक विभाग के सहयोग से घाटकोपर भटवाड़ी में युवक कांग्रेस मुंबई के उपाध्यक्ष वैभव धनावड़े की अध्यक्षता में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आधार कार्ड में सुधार, मोबाइल नंबर में सुधार, पता में सुधार, नया आधार कार्ड बनाना और दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलना आदि शामिल है। इस बार तीन हजार से अधिक लोगो ने इस सेवा का लाभ उठाया. शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था।
More Stories
तीन साल बाद भी कुर्सी पर जमे हैं सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार
तीन साल बाद भी कुर्सी पर जमे हैं सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार
टेरेबल नोटिस की आड़ में 3 दुकानों और 23 कमरों का आरसीसी अवैध निर्माण