
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस भारतीय डाक विभाग के सहयोग से घाटकोपर भटवाड़ी में युवक कांग्रेस मुंबई के उपाध्यक्ष वैभव धनावड़े की अध्यक्षता में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आधार कार्ड में सुधार, मोबाइल नंबर में सुधार, पता में सुधार, नया आधार कार्ड बनाना और दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलना आदि शामिल है। इस बार तीन हजार से अधिक लोगो ने इस सेवा का लाभ उठाया. शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था।
More Stories
चर्मोद्योग महामंडल के बकाया कर्ज माफ करने की मांग को लेकर आजाद मैदान में सांकेतिक आंदोलन
हत्या और जबरन वसूली के 30 से अधिक मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को किया गिरफ्तार
मनपा अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण