Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकठौड़ा में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कठौड़ा में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कठौड़ा डूहा बिहरा तिराहे के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:50 बजे जंगली बाबा आश्रम की ओर जाने वाले पक्के रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अवधेश यादव उर्फ दया (27) पुत्र स्व. रमाशंकर यादव, निवासी ग्राम कठौड़ा बताया। उसके हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की जरिकैन से तेज शराब की गंध आने पर जांच की गई, जिसमें 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसमें से एक लीटर नमूने के लिए निकालकर शीलबंद किया गया। शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका और माफी मांगने लगा। पुलिस ने धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय चालान कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments