मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को लगा चाकू

विशेष समुदाय के व्यक्ति ने जुलूस के बीच जा किया हंगामा मारा चाकू

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज में मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्ति गीतों पर लोगो द्वारा नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच कुछ युवक इस जुलूस के बीच घुस गए और नाचने लगे और एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे तभी एक युवक द्वारा इनको ऐसा करने से मना किया गया जिसपर दूसरे समुदाय के युवक नाराज हो गए और नाच गान कर रहे युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया चाकू के वार से युवक को गंभीर चोट आई आनन फानन में युवक को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।इस घटना की सूचना जिले में आग की तरह फैल गई और जिले के कई थानों की पुलिस मझौली राज में उत्तर गई । वही जनता ने विसर्जन रोक दिया और रोड जाम कर धरने पर बैठ गए सूचना पर पहुंची उपजिला अधिकारी दिशा श्रीवास्तव ,तहसीलदार अलका सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर हालत संभालने में लग गए इनके काफी मिन्नत के बाद देर रात मूर्ति विसर्जन हुआ । मझौली राज में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । मझौली राज के युवक राजन पटेल को चाकू लगी है जिसका इलाज चल रहा है। बात करने पर इन्होने बताया कि मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है मै मुंबई रहता हूँ त्यौहार में घर आया था जिन्होंने मुझे चाकू मारा गया है उनको मेरे द्वारा धक्का मुक्की करने से बस रोका गया तो उन्होंने मुझपर वार कर दिया जिससे मैं चोटिल हो गया हँ ।घटना को अंजाम देने वाले मझौली राज के पवरिया टोला रहने वाले है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago