Categories: Uncategorized

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रास्ते के मस्जिद को पर्दे से ढक कर विसर्जन की तैयारी

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनकटा रेलवे स्टेशन के बजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के समीप रक्खे दुर्गा प्रतिमा,रेलवे स्टेशन के सामने रक्खे दुर्गा प्रतिमा, बीच बजार चौरसिया पान भंडार के समीप की प्रतिमा को गत वर्षो की भांति ही इस वर्ष भी मूर्ति विसर्जन को लेकर भैसही ग्राम सभा के मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते में रंग गुलाल खेलते जाते हुए रास्ते पर स्थित एक मस्जिद के दीवार पर रंग पड़ने एवं समुदाय विशेष की आपत्ति के बाद मूर्ति विसर्जन में शामिल रहे कुछ युवक के स्थानीय पुलिस द्वारा चालान होने से पुजा कमेटी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद से ही ग्राम सभा इंगुरी सराय के लाल टोला में आज मूर्ति विसर्जन के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद के आगे से होते हुए जाने वाले मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को पूर्व की भांति ही इस वर्ष भी सकुशल संपन्न कराने हेतु निरंतर पुजा कमेटी एवं शांति कमेटी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जन प्रिय पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के द्वारा रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद के सामने से होते हुए सकुशल प्रतिमा विसर्जन को श्री राम जानकी मंदिर इंगुरी सराय स्थित पोखरा तक जा कर इंगुरी में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के द्वारा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ पुजा स्थल एवं कमेटी के लोगों से भी देर शाम तक संपर्क स्थापित किया गया जो कि बनकटा बजार में पुजा कमेटियों से संपर्क समन्वय स्थापित कर देर शाम को निकलते दिखे ।
जबकि वहीं देर रात तक बनकटा थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह हल्का दरोगा, आलोक रंजन सिंह हल्का दरोगा, सज्जन कुमार जयसवाल कांस्टेबल, सहित अन्य तमाम महिला पुरुष कांस्टेबल एवं होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

43 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago