बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रामगांव इलाके के गम्भीरवा बाजार निवासी दीपू निषाद सत्ताईस दिन पूर्व अपने घर से स्कैडिंग यात्रा करते हुऐ पहले राम नगरी अयोध्या पहुंचा वहां पर दर्शन करके हरिद्वार के लिए रवाना हुआ रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने युवक का माल्यापर्ण करते हुए स्वागत भी किया और सुखमय यात्रा के लिये आशीर्वाद दिया। यात्रा के दौरान भारी बरसात, तेज धूप व भीषण गर्मी से जूझता हुआ आखिरकार केदारनाथ पहुंचकर भगवान के दर्शन किये।इसके बाद विभिन्न प्रांतों से गुजरते हुए शुक्रवार को अपने पैतृक आवास गम्भीरवा बाजार पहुंचा। नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित तुलसीपुर चौराहे पर सैकड़ों युवाओं की भीड़ यात्रा से लौटे युवक का स्वागत करने के लिए इकट्ठा थी। इसमें मोहित कुमार,जगदीश सोनी,रोहित गुप्ता,आशुतोष साहू,कुलदीप सोनी,दीपू साहू,टिंकू जयसवाल,बृजेश सिंह आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…