देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों में समर कैंप सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान बच्चों ने स्कूलों में लोकनृत्य, सुदामा कृष्ण की झांकी समेत अन्य कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा गोपाल मिश्रा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट, कंठीपट्टी और शाहपुर शुक्ल में कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कॉपी-किताब देकर सम्मानित किया।बीते 21 मई से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदेश के सभी उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पहली बार समर कैंप संचालित किए गए थे। स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र और अनुदेशकों को कैंप संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। बीस दिनों तक चलने वाले कैंप में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास, प्राणायाम, विभिन्न प्रकार के रोचक खेल के साथ-साथ क्राफ्ट, रंगोली बनाना और मेहंदी लगाने का गुण सिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती भी की। समय-समय पर अधिकारियों ने कैंप का निरीक्षण कर बच्चों की हौसला-अफजाई किया। इसके लिए शासन से प्रत्येक विद्यालय को दो-दो हजार रुपए आवंटित किया गया था। खंड शिक्षाधिकारी मिश्र ने कहा कि समर कैंप द्वारा बच्चों को खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियां और सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कैंप बच्चों के लिए एक मूल्यवान अनुभव है जो उन्हें विभिन्न कौशल और ज्ञान प्राप्त करने में मदद कर सकता है। समापन कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमित शुक्ल, अशरफ अली, चंद्रभान शुक्ल, राकेश मणि, बृजलाल यादव, संतोष राजभर, शंभू शरण कुशवाहा, सुधीर यादव और प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत भलुअनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…