यूपी मैरिज रजिस्ट्रेशन का नियम बदला

बिना पारिवारिक सदस्य के गवाही और पुरोहित के नहीं हो सकेगा विवाह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मैरिज रजिस्ट्रेशन के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम में शनिवार 7 जून से बदलाव कर दिया है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय कुमार दुबे ने बताया कि मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम में बदलाव करते हुए सरकार ने दो प्रकार के नियम बनाए हैं, एक अगर बिना परिवार की मर्जी की मैरिज रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो उसके लिए पुरोहित की गवाही जरूरी है। अगर परिवार की मर्जी से विवाह हो रहा है तो परिवार के एक सदस्य की गवाही जरूरी है, इसके साथ ही नोटरी, एफिडेविट और जन्मप्रमाण के लिए हाई स्कूल मार्कशीट, सीएमओ द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र , नगर निगम नगर पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही मैरिज रजिस्ट्रेशन होगा।
उन्होंने बताया कि शनिदेव बनाम स्टेट आफ उत्तर प्रदेश के मामले में हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम में बदलाव करने का निर्देश दिया है, जिसका पालन करते हुए आईजी निबंध का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसकी जानकारी के लिए अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखको और मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। इस नियम के बदलाव होने से मैरिज रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जी वाले पर लगाम लगेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

18 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

22 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago