8 माह पूर्व हुआ दुष्कर्म छात्रा हुई गर्भवती

परिजनों ने दी तहरीर, आरोपी फरार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सुरौलीथानांतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा नौ की छात्रा के साथ जबरिया संबंध बनाने वाला पड़ोस का एक लड़के ने 7 माह पूर्व कर दिया था गर्भवती। छात्रा ने लोकलाज के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। इन दिनों छात्रा जब सात माह की गर्भ हो गया तो इसकी भनक लगते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
सुरौली थाना क्षेत्र के के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका थाना क्षेत्र में ही है। लेकिन उसके मायके में कोई नहीं है। महिला मायके की संपत्ति की अकेली वारिश है। महिला की एक तेरह वर्षीय बेटी जो कक्षा नौवीं की छात्रा है, मायके में ही एक रिटायर्ड व्यक्ति के घर रहकर पास के ही एक स्कूल में पढ़ती है। पीड़िता का आरोप है कि वह जहां रहती है। वहीं के पड़ोस का एक युवक कुछ माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने युवक की धमकी व लोकलाज के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो अवाक रह गई और थाने में पहुंच तहरीर दे दी।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक रिश्तेदारी के ही लड़के द्वारा करीब 8 माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया । इस सूचना पर थाना सुरौली पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए रवाना किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगी हुई है, शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

22 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago