भौकाल बनाने में फंसा कैबिनेट मंत्री का बेटाके साथ दो दर्जन अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज

अनाधिकृत रूप से मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करना मंत्री के बेटे को पड़ा भारी, सांसद के शिकायत पर रेलवे ने दर्ज कराया मुकदमा

(मऊ से धीरेन्द्र तिवारी व अमित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) अनधिकृत रूप से मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने तथा अपने समर्थकों के साथ स्टंटबाजी करके अराजकता फैलाने पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर समेत 20-25 अज्ञात पर घोसी सांसद राजीव राय की शिकायत पर रेलवे ने मुकदमा दर्ज कराया है ।

आपको बता दें कि विगत दिनों घोसी सांसद राजीव राय द्वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने के दौरान प्राप्त विभिन्न समस्याओं तथा बगल में बने सईदी रोड के खस्ताहाली के संबंध में शिकायती पत्र केंद्रीय रेल मंत्री को दिया गया तथा इस मुद्दे को सदन में भी मुखरता से उठाया गया। जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने लाव-लश्कर लेकर बिना रेलवे प्रशासन की अनुमति लिए अनधिकृत रूप से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा उसके उपरांत रेलवे स्टेशन परिसर में ही मीडिया कर्मियों को बड़ी मात्रा में बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। अनधिकृत रूप से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने तथा रेल कर्मचारी एवं वहां पर मौजूद यात्रियों को अत्यंत असुविधा होने की शिकायत मिलने पर घोसी सांसद राजीव राय ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर तथा इस मुद्दे को सदन में उठाकर अपनी आपत्ति तथा शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके परिणाम स्वरूप रेलवे प्रशासन ने अरविंद राजभर तथा 20-25 अज्ञात समर्थकों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
इस पत्र से इतना तो स्पष्ट हो गया है कि अरविंद राजभर ने अपने पिता के पद का दुरुपयोग करते हुए सत्ता की हनक में बिना रेलवे प्रशासन से अनुमति लिए ही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। रेलवे प्रशासन ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर इसकी जानकारी घोसी सांसद राजीव राय को दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 hour ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

3 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

3 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

3 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

4 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

4 hours ago