ट्रांसफार्मर से करंट लगने से कबाड़ी की मौत, देर शाम हुई सुरक्षा बैरिकेटिंग

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के बड़गोड़ा मोहल्ले में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक कबाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू अंसारी (पुत्र निजाम अंसारी) निवासी चिरइया टोला बड्डा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गुड्डू ट्रांसफार्मर के निकट किसी सामान की तलाश कर रहा था, तभी वह अनजाने में करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि यदि ट्रांसफार्मर के चारों ओर पहले से ही सुरक्षा बैरिकेटिंग की गई होती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद ही विद्युत विभाग हरकत में आया और शाम को ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर क्षेत्र में स्थित सभी ट्रांसफार्मरों के आसपास तत्काल सुरक्षा बैरिकेटिंग कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए। एसडीओ सिकंदरपुर अजय कुमार सरोज के द्वारा बताया गया कि लोगों की मांग को और सुरक्षा को देखते हुए बेरकेटिंग कराई गई है जिससे कि भविष्य में कोई खतरा न हो

Karan Pandey

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

58 minutes ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

2 hours ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

2 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

2 hours ago