सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा क्षेत्र रेहराबाजार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अचलपुर चौधरी द्वितीय में बृहस्पतिवार को “स्कूल चलो अभियान” एवं “संचारी रोग नियंत्रण हेतु जनजागरूकता रैली” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्वेता रावत के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ गांव में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियां लेकर पूरे जोश के साथ नारे लगाए – “बच्चों को स्कूल भेजो, शिक्षा का दीप जलाओ” “साफ-सफाई अपनाओ, बीमारियों को दूर भगाओ” रैली के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, साफ पेयजल का सेवन, मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, शिक्षामित्र, रसोइया सहित सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। इस अवसर पर नीतू यादव, दिलीप कुमार, ममता श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, गुड़िया सहित अन्य शिक्षकगणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रधानाध्यापिका श्वेता रावत ने कहा कि “शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मिलकर ही एक समृद्ध एवं सशक्त समाज की नींव रखते हैं। इस उद्देश्य से यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है।” विद्यालय परिवार के इस सार्थक प्रयास की सराहना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी की गई।।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…
दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…