बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई में पिंटू राजभर के मौत की सूचना पर गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर उनके परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।साथ ही पुलिस के अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई की भी बात कही। बता दें कि आठ जुलाई को करनई गांव निवासी पिंटू राजभर का शव गांव के ही एक बगीचे में अमरुद के पेड़ से लटका मिला।उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस मौत को आत्महत्या बता रही हैं। ग्यारह जुलाई को पिंटू राजभर की पत्नी पिंकी ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।12 जुलाई को मृतक की माता जी के नेतृत्व में गांव में ही सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर सुभाषपा का झण्डा जलाया तथा ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया।यह जानकारी जब श्री राजभर को हुई तो वह गुरुवार को सुबह करनई पहुंच कर पिड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…
रेलवे का बड़ा फैसला! दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, मार्च तक भी…
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…
गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…