पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीमांचल पहुंची जनजागरण यात्रा, अररिया में शिक्षकों ने भरी हुंकार

अररिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर निकली संकल्प-सह-जनजागरण यात्रा सीमांचल क्षेत्र पहुंची, जहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने जोरदार समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश के बैनर तले आयोजित इस अभियान को अररिया जिले के फारबिसगंज और रानीगंज में व्यापक समर्थन मिला।

यात्रा का नेतृत्व प्रदेश संयोजक Pranay Kumar, प्रदेश अध्यक्ष Navneet Kumar और प्रदेश मीडिया प्रभारी Mrityunjay Thakur कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव Ashok Kumar भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

फारबिसगंज में आयोजित सभा के बाद यात्रा लालजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानीगंज पहुंची, जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर समर्थन जताया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है और पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा कि OPS केवल आर्थिक सुरक्षा नहीं बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और आत्मविश्वास का भी सवाल है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में मिल रहा व्यापक समर्थन यह साबित करता है कि पुरानी पेंशन बहाली अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

6 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

7 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

7 hours ago