थाने से डाक देकर वापस जा रहे पुलिसकर्मी पर हमला मनबढ़ो ने वर्दी फाड़ी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मेडिकल चौकी के दो पुलिसकर्मी को बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ो ने जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें एक सिपाही का होठ कट गया दूसरे साथी सिपाही की वर्दी फट गई। दोनों सिपाही डाक थाने पर देकर कर के गुलरिहा थाने के पीछे स्थित आवास पर बाइक से जा रहे थे, रात नौ बजे के करीब एक युवक अचानक पुलिस की बाइक के सामने आ गया जिसके बाद युवक के साथी ने पुलिस को थप्पड़ मार दिया। आरोपितों को थाने लाते समय भीड़ से निकला एक युवक सिपाही पर हमला कर भाग निकला। गुलरिहा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,मेडिकल चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे डाक लेकर गुलरिहा थाने गए थे। थाने के पीछे एक भंडारे से तीन से चार युवक वापस थाने की तरफ आ रहे थे,डाक देकर दोनों सिपाही थाने के पीछे बंजरहा स्थित आवास पर जा रहे थे। अचानक एक युवक बाइक के सामने आ गया, जिससे नाराज युवक के साथियों में से एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दी। जिसके बाद दोनों सिपाहियो ने आरोपितों को पकड़कर थाने ला रहे थे। थाने से महज 20 मीटर पहले आरोपितों के घर वाले पहुंच गए और भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ का सहारा लेते हुए एक युवक ने सिपाही पर जानलेवा हमला कर भाग निकला, जिससे सिपाही का होठ फट गया। वही भीड़ में किसी ने दूसरे सिपाही की वर्दी फाड़ दी। इतने में गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंच कर तीन आरोपितों को हिरासत में ली। सिपाही की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपित सत्यम,शिवम व साहुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 110,115(2),121(1) व 132 में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

51 minutes ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

1 hour ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

1 hour ago

व्यंग्य : सांड टंकी पर और व्यवस्था नीचे मुस्तैद!

जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…

1 hour ago

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

5 hours ago