महारास जीव और ब्रह्म के मिलन की प्रतीकात्मक लीला है: श्वेतिमा माधव प्रिया

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और महारास की दिव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर सागर संस्था द्वारा रामलीला मैदान, मानसरोवर, गोरखनाथ में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ से कथा रसपान कराते हुए सबसे कम आयु की अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने कहा कि गोपियों के साथ श्रीकृष्ण का महारास जीव के ब्रह्म से मिलन का प्रतीक है। यह आत्मा और परमात्मा के अद्वैत प्रेम की अनुभूति है।
उन्होंने बताया कि शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को कथा सुनाते हुए कहा था कि जब श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने हेतु गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर उठाया, तभी ब्रजवासियों को श्रीकृष्ण के नारायण स्वरूप का बोध हुआ।
इसके उपरांत उन्होंने गोकुल में गोपियों संग महारास रचाकर दिव्य आनंद की अनुभूति कराई। फिर अक्रूर जी के साथ मथुरा जाकर कंस वध किया और मथुरावासियों को अत्याचार से मुक्त किया। इसके बाद जरासंध का मानमर्दन करते हुए माता रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और महारास लीला की दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
आचार्य गौरव पाण्डेय ने व्यास पीठ का वैदिक रीति से पूजन कराया।
मुख्य यजमान के रूप में सुनीशा श्रीवास्तव एवं सुनील श्रीवास्तव ने श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
भजन गायक नंदू मिश्रा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुष्पदंत जैन, डा सत्या पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक नंदू मिश्रा, सरदार दिलावर सिंह, डा. संतोष वर्मा, डा. विनय श्रीवास्तव, डा. सतीश चंद्र शुक्ला, केसी चौधरी, उमेश मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, प्रतिभा गुप्ता , आशुतोष शुक्ला, रामकिशन प्रजापति, अनीता श्रीवास्तव, योगेन्द्र दूबे, सह आचार्य सचिन पाण्डेय, नीतू, सुनीता पाण्डेय, निधि श्रीवास्तव, वागीश चंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर भाव-विभोर हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

1 hour ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

6 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

6 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

7 hours ago