सत्ता, शहादत और सवाल

क्यों जलियाँ की चीख सुन, सत्ता है अब मौन?
लाशों से ना सीख ली, अब समझाये कौन॥

डायर केवल नाम था, सोच भरी है आज।
वर्दी बदली, मन वही, वही लहू की लाज॥

सत्य कहे “गद्दार” हो, चुप रहकर हो “भक्त”।
लोकतंत्र है या यहाँ, जंजीरों का वक्त॥

लूटते भला किसान हो, या छात्र अनुद्रोह।
हर विरोध के माथ पर, लिखा अब देशद्रोह।।

प्रश्न पूछना पाप है, सच कहना अपराध।
सत्ता के इस महल में, नंगे है सब साध॥

वीरों का सम्मान हो, नहीं दिखावा खेल।
बाग वही है, चीख भी, सुन अगर हो मेल॥

मौन साध ले मीडिया, न्याय तजे अब रीत।
तब समझो फिर लौटकर, डायर की है जीत॥

डायर की अब वर्दियाँ, रहीं चमक कर नोच।
जनमत आज कुचल रही, फिर भीतर की सोच॥

वैसा ही मन निर्दयी, पहन वोट का ताज।
फर्क बचा तब क्या यहाँ, ज्यों ब्रिटिश का राज।।

चलती अब भी गोलियाँ, हुई रफ़्तार मन्द।
कभी बैन यूट्यूब है, कभी पत्रकार है बंद॥

लोकतंत्र का ताज है, जनता की आवाज़।
मौन करा के क्या मिला? पलटे तख्तों ताज॥

जलियाँ में जो ना मरे, वे भी मरते आज।
सत्ता के शैतान अब, घोट रहे आवाज़॥

“अंधभक्त” या “ट्रोल” की, सेना है तैयार।
प्रश्न किया यदि राज पर, देख जेल का द्वार॥

रक्त लिखी जो चेतना, खोती कब आवाज़।
गूंज रही हर ईंट में, सौरभ आहें आज॥

दीवारें जलियाँ कहें, मत करना तू गर्व।
जब तक सच ना गूँजता, रहे अधूरा पर्व॥

डायर चला, जनरल गया, नहीं गई पर सोच?
सत्ता भीरु खा रहे, आज देश को नोच॥

देश न बिके दलाल से, ना नेता की चाल।
देश जिए जब बोल सके, अंतिम किया हलाल॥

जलियाँ वाला एक दिन, बना आग का रूप।
गली गली अब खोजती, वह साहस वह भूप॥

जलियाँ तेरा खून कहे, अब भी है प्रतिबंध।
सूट पहन डायर चला, बोली करता बंद॥

चमक रहा है कैमरा, सच्चाई लाचार।
बस लालच की दौड़ में, बिकाऊ समाचार॥

गूगल कर के देख लो, क्या था सच का भाव।
तुमने तो कर सब दिया, प्रोपेगैंडा का दाव॥

फेसबुक पर श्रद्धांजलि, बड़ा ट्वीट में शोर।
मगर ज़मीं पर आज भी, सत्ता ही है चोर॥

डायर की गोली चली, “चार्जशीट” अब रीत।
कलम उठाने पर मिले, देशद्रोह की फीत॥

परिभाषा अब “राष्ट्र” की, सत्ता का हथियार।
चुप रह तो भक्त है, जो बोले गद्दार॥

लाठी से न्याय मिले, ये कैसे कानून।
अदालते जलियाँ बनी, पीती चुप हो खून॥

-डॉ सत्यवान सौरभ

rkpnews@desk

Recent Posts

शहर के बीच हिंसा, युवक ने युवती को किया लहूलुहान

देवरिया में सनसनी: युवक ने युवती पर ईंट से किया हमला, सिर फोड़कर किया गंभीर…

6 hours ago

ए आई वाई एफ संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा

नए पदाधिकारियों का हुआ चयन बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को मोहाव बाईपास स्थित भाकपा कार्यालय…

8 hours ago

अग्निशमन सेवा सप्ताह: स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए अग्नि सुरक्षा के गुर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा 14 से 20…

8 hours ago

हत्या कांड में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए आलाकत्ल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के थाना बरहज क्षेत्र में हत्या के एक मामले में…

8 hours ago

तालाब सफाई को लेकर प्रशासन का खंडन, 15-20 दिन में कार्य पूर्ण करने का दावा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में धरना स्थल से…

8 hours ago

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर शिवालयों में गूंजे भजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर रविवार को शहर के…

8 hours ago