सद्कर्म करने वाला व्यक्ति होता है महान – सुधाकर गुप्त

क्षेत्र के रामपुर बछउर में हुआ सहभोज व वस्त्र वितरण कार्यक्रम

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के रामपुर बछउर में शिक्षक व पूर्व प्रधान रामायण सिंह के नेतृत्व में दरिद्र नारायण भोज व गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग व्यापार मण्डल सलेमपुर के अध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि सद्कर्म करने वाला व्यक्ति महान होता है ,इस तरह के आयोजन से समाज को राहत के साथ साथ नई ऊर्जा मिलती है l अपने अपने घर चलाने मे लोग परेशान है और रामायण सिंह जैसे लोग है जो प्रति वर्ष अपने कमाई का कुछ अंश बचाकर गरीबो के बीच सहभोज व गर्म वस्त्र बाटने का प्रशंसनीय कार्य करते है l यह सामाजिक कार्य ही नही बल्कि लोगों को जाडे से बचाने का एक सराहनीय पहल है l सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि समाज के जागरूक लोगों को इस तरह का आयोजन करना चाहिए l यह एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसकी जितनी सराहना की जाय कम ही होगी l अगर हर गांव व क्षेत्र में सामर्थ्य वान लोग इस तरह का आयोजन करें तो कोई भी दीन दुखियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सपा नेता हरेराम यादव ने कहा कि जीवन मे हर व्यक्ति को जररूतमंद की सहायता करनी चाहिए।इस अवसर पर सुभाष यादव पूर्व प्रवक्ता, प्रधान प्रतिनिधि अन्नू सिंह ,कांग्रेस नेता जय नारायण सिंह, सत्यम पांडेय,उमेश यादव, विजय सिंह, नितेश,मनोज सिंह,रामायण यादव,सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलाये उपस्थित थी l अंत में आयोजक मनमोहन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago