Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedरूस भारत समझौते के बीच कांग्रेस आरोपों का नया अध्याय खुला

रूस भारत समझौते के बीच कांग्रेस आरोपों का नया अध्याय खुला

पुतिन भारत यात्रा से पहले राहुल गांधी का गंभीर आरोप: विपक्ष को विदेशी नेताओं से मिलने से रोका जा रहा है

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद की परिसर में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को उनसे मिलने से रोकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के दौर में यह परंपरा रही है कि विपक्ष का नेता जबरदस्ती किसी विदेश से आए हुए प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनदेखा नहीं किए जाते थे। लेकिन अब, चाहे कोई विदेश विजिट हो या विदेशी नेता भारत आएं — सरकार उन्हें विपक्ष के नेता से मिलने की सलाह न देने की नीति अपना चुकी है।

ये भी पढ़ें –व्यवसाई के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

राहुल गांधी ने पत्रकारों को बताया कि जब भी मैं विदेश जाता हूँ या विदेशी नेता भारत आते हैं, सरकार उनसे मुझे मिलवाने से बचती है। यह सरकार की उनकी स्वीकार्यता नहीं चाहने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस ही नहीं देख रही, बल्कि हर विपक्षी दल के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय इस असुरक्षा की वजह से, विपक्षी आवाज़ को सीमित करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें –साइबर जागरूकता बेहद जरुरी ,एसआई प्रियंका

यह बयान ऐसे समय आया है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी द्विदिवसीय भारत यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। रूस के समाचार एजेन्सी TASS के अनुसार, पुतिन के आगमन पर दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकीय, सांस्कृतिक एवं मानवीय क्षेत्रों में सहयोग को लेकर व्यापक वार्ता होनी है। साथ ही 10 से अधिक अंतर-सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की सूचना है और वाणिज्यिक तथा गैर-वाणिज्यिक संस्थाओं के बीच 15 से अधिक समझौतों एवं ज्ञापनों की संभावना है।

ये भी पढ़ें –मोबाइल गुम होने पर भी नहीं घबराएं, कोपागंज साइबर सेल ने दिखाया रास्ता

राहुल गांधी का यह आरोप और पुतिन भारत यात्रा के मद्देनज़र, राजनीतिक दलों के बीच संवाद, पारदर्शिता व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की आजीविता पर सवाल खड़े हो गये हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर सरकार की प्रतिक्रिया क्या होगी, और क्या विपक्ष को विदेशी प्रतिनिधियों से मिलने की अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments