संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के टुंगपार स्थित शिवशंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में प्रभा सेवा समिति की सचिव/प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं वन एवं पर्यावरण विभाग के हरित सारथी नवनीत मिश्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महाविद्यालय परिसर में आम, सहजन, फाइकस, करोटन, अशोक, सागौन, नींबू, अनार, अर्जुन, कंजी सहित विभिन्न प्रजातियों के शताधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएम त्रिपाठी ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “पौधे हैं तो जल है, पौधे हैं तो जीवन है और पौधे हैं तभी सृष्टि का अस्तित्व भी सुरक्षित है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनय कुमार चतुर्वेदी, डॉ. वीडी दुबे, डॉ. रमेश कुमार, एनके सिंह, नीरज राव, पवन कुमार, दीपक सिंह, दीपिका तिवारी, संदीप पांडेय, शेषनाथ चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

