बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

“मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा” के भाव के साथ 25 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भजन कीर्तन, पूजा- अर्चना और प्रसाद वितरण के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह ने बताया कि विगत 25 वर्षों से ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को बड़े मंगलवार के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। इस अवसर पर हनुमान जी की विधिवत पूजा के बाद ध्वज परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं को रूह अफजा, बुनिया तथा पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा की भावना के साथ यह आयोजन किया जाता है।
समिति के डा. हेमंत श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज मद्धेशिया, अनिल वर्मा और सुरेश कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की गई। सुबह से ही भजन- कीर्तन का आयोजन चलता रहा तथा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष लेपन एवं पूजन किया गया।
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व कुमार, विंध्यवासिनी सिंह, विजय सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव,अनिल वर्मा, सुरेश कश्यप, प्रमोद कुमार, मंदिर के महंत संदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

4 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

5 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

9 hours ago