ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत प्राचीन एवं विशाल पांडुलिपि विरासत, हस्तलिखित ग्रंथों और प्राचीन ज्ञान परंपराओं के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के उद्देश्य से विकसित ज्ञान भारतम् पोर्टल/ऐप के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने की।
कार्यशाला में प्राचीन हस्तलिपियों के सर्वेक्षण तथा ऐप के माध्यम से डिजिटल स्कैन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में नामित 164 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी एवं जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रशिक्षण में बताया गया कि यदि किसी आम नागरिक के पास कोई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि संरक्षित है तो वह उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त प्ले स्टोर से ज्ञान भारतम् ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी पांडुलिपि अपलोड की जा सकती है।
कार्यशाला में जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago