Categories: Uncategorized

विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना कागजों तक सिमटी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विभाग में लागू मुफ्त समाधान योजना तोड़ रही लोगों की कमर
मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की तरफ से एक मुक्त समाधान योजना जो पिछले वर्ष 2023 में लागू हुई थी वह योजना आज लोगों की कमर तोड़ दी है गरीब किसान मजदूर विद्युत उपभोक्ता सभी लोगों के लिए यह योजना भारी पड़ रही है! जहां एक तरफ वर्ष 2023 में नवंबर माह से एक मुफ्त समाधान योजना लागू हुई थी जिसमें एक मुफ्त जमा करने पर ब्याज दरों में 100% की छूट मिल रही थी वहीं दूसरी तरफ 12 किस्तों में भी बकाया भुगतान किये जाने का नियम लागू हुआ था! जिसमें तमाम विद्युत बकायेदारो ने किस्त के वास्ते अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था जो समय से अपना किस्त भी जमा करते रहे! इसके बाद भी उनके नाम से बाकीदार घोषित दिया गया जिसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है! ग्राम पंचायत झाला तरहर निवासी नेहा पांडे ने बताया किअपने भारी भरकम विद्युत रकम को जमा कर विद्युत विभाग से छुटकारा पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर अपना पैसा समय-समय पर जमा करती रही जिसका किस्त फाइनल होने के बावजूद भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 23000 रुपए बाकीदार बना दिया है! विद्युत उपभोक्ता नेहा पांडे कहती है कि विद्युत विभाग ने एक प्रकार से धोखाधड़ी किया है ! इसी प्रकार अन्य तमाम उपभोक्ता विद्युत विभाग का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही ! जहां एक तरफ महंगाई ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है वहीं दूसरी तरफ
बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते गरीब किसान मजदूर लोगों की कमर टूट चूकी है विद्युत विभाग की तरफ से लागू एक मुफ्त समाधान योजना हवा हवाई साबित हो रहा है इस संबंध में जबउपखंड अधिकारी अश्वनी कुमार पांडे से बात किया गया तो उन्होंने बताया की किस्तों में विद्युत बिल जमा समय पर नहीं हो पाई और बिल डिफॉल्ट कर गई इसी वजह से पैसा ब्याज के साथ बढ़कर आ रहा है देखना है कि विद्युत विभाग इस कमी को कब तक और कैसे दूर कर सकेगा!

rkpnews@somnath

Recent Posts

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

26 seconds ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago