Categories: Uncategorized

एकमुश्त समाधान योजना का समापन आज

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना विगत 15 दिसम्बर 2024 से चलाई जा रही है। जिसके प्रथम चरण का समापन मंगलवार, 31 दिसम्बर 2024 को हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को खलीलाबाद विद्युत वितरण खण्ड के अन्तर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन राजस्व संग्रह केन्द्रों पर देखी गयी। खण्ड के बयारा, धनघटा, मुखलिसपुर, मोलनापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगा कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है।
खण्ड के अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रथम चरण की समाप्ति से पहले खण्डीय कार्यालय, उपखण्डीय कार्यालय, नजदीकी बिजली घर, जनसेवा केंद्र पर जाकर एकमुश्त समाधान योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें। जिससे आप सभी को व्याज में अधिक छूट मिल सके एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित हो सकें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

1 minute ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

11 minutes ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

23 minutes ago

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

33 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

13 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago