कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी पलटी, 6 घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी जिले जनुवान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक समेत पांच महिलाएं गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों का उपचार सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। उसी में शामिल होने के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का काफिला बलिया आ रहा था। मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे काफिले की एक गाड़ी खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान के पास सड़क किनारे पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल झा व एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अमला सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंच गया। कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में सभी का उपचार शुरू हुआ। 
घटना में राकेश निषाद (24) पुत्र संजय निषाद ग्राम बनकट अहिरौला आजमगढ़, रामरति (50) पत्नी विजय निषाद ग्राम हसनपुरा थाना बदलापुर जौनपुर, उषा (42) पत्नी जयप्रकाश  ग्राम मलहनी थाना बदलापुर जौनपुर, गीता (40) पत्नी अमरनाथ निषाद ग्राम तेजीबागर थाना मल्हनी जौनपुर, इस्रावती निषाद (40) पत्नी राधे निषाद जनपद कुशीनगर और प्रेमशिला (28) पुत्री पवन कुमार थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर घायल हुई हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago