श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश वाराणसी के सारनाथ के बॉलीवुड प्लेईंग गेस्ट हाउस में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के 40जनपद के जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, विहार, झारखंड, राजस्थान सहित भारत के विभिन्न प्रांतों से पत्रकार साथी शामिल हुए इसी क्रम देवीपाटन मंडल से आधा दर्जन से अधिक पत्रकार सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम में देवीपाटन के मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता श्रावस्ती नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं दिल्ली क्राइम प्रेस व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के जनसंपर्क अधिकारी डा. ओ पी शर्मा को प्रमाण पत्र,मेडल,वैच लगाकर फूल माला के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति इन्द्र जीत तिवारी निर्भीक, संजय पांडेय सरस ने सम्मानित किया इस कार्यक्रम संगठन के देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंदा करने का काम किया है उसमें पुनः स्वच्छता लाने की जरूरत है अपने सम्बोधन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा. ओ पी शर्मा ने कहा कि आज पत्रकार अपनी क़लम की ताकत को भूल गया जिससे आज पत्रकारिता दूषित हो चुकी है पत्रकार साथियों अब जागने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जो हवा के साथ बहे वह पत्रकारिता नहीं है,जो हवा बनाये वही असली पत्रकारिता है अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न तभी रूकेगा जब हम सभी संगठित होंगे इस मौके पर संजय सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव, रीवां से कवियत्री श्रीमती अरूणा पाठक आभा, जया केसरी , इन्द्र जीत तिवारी निर्भीक, विवेकानंद पांडेय, सहित भारी संख्या में पत्रकार शामिल रहे
AI निर्मित ग्रामीणों की सूझबूझ से दो किशोरियों की बची जान, दोनों मृत छात्राएं थीं…
अब प्रदेश में ही होगी कृषि एवं खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच, निर्यातकों का समय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में मंगलवार की शाम उस समय लोगों…
भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया, मंदिर के…
डॉ. एमजीआर संस्थान का डंका, 17 राज्यों की 76 टीमों ने दिखाया दम नारायणी नदी…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…