सरकारी खड़ंजा उखाड़कर रास्ते पर बना दिया चहारदीवारी

रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
जिला के कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने सरकारी कार्य योजना से बनाई गई खडन्जा को जबरन उखाड़ दिया और उसकी ईट से चहारदीवारी बनाकर रास्ता रोक दिया। जिससे ग्रामवासियों का रास्ता रूक गया है और आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल रास्ता खुलवाने तथा दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
सदर तहसील के ग्राम आजमपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2007-08 में कार्य योजना के तहत अनारस के घर से दूईज के घर तक मिट्टी डालकर खडन्जा लगाया गया था, जिससे ग्रामवासी आते-जाते रहे है। 30 दिसम्बर को चन्द्रशेखर की माता का देहान्त हो जाने के कारण ग्रामवासी दाहसंस्कार के लिए दोहरीघाट गए थे, इसी बीच मौजे के ही फौजदार पुत्र कुबेर, बांके पुत्र कुबेर, बहादुर पुत्र बांके, सोनू व मोनू पुत्रगण बहादुर, निर्मला पत्नी बहादुर, मुटुरी पत्नी फौजदार सहित अन्य लोगों ने उक्त खडन्जा को उखाड़ दिए तथा उसी ईट से चहारदीवारी बनाकर रास्ता रोक दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस अवसर पर रामबचन, रतनलाल, चन्द्रशेखर, पंचमराम, सुभासराम, विशुन, सुरेश, शिवकुमार, अनारस, रामरतन, मोहन, सोहन, पंचम, शिवकुमार, तेजू, मन्नर, सुनील, सभाजीत, दूइज, पिंटू, रामअवध, शिवबचन सहित अन्य लोग शामिल रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

16 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

19 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

24 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

28 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 41,961 रुपये

गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत देवरिया (राष्ट्र की…

32 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 5,355.72 रुपये

न्यायालय के आदेश पर सुरौली साइबर पुलिस टीम ने खाते में वापस कराई धनराशि देवरिया…

36 minutes ago