ढाका के पास 5.5 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता व पूर्वोत्तर भारत में भी तेज़ झटके महसूस—कहीं से नुकसान की सूचना नहीं

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)शुक्रवार सुबह बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास आए 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों तक लोगों को दहशत में ला दिया। USGS के अनुसार झटके सुबह 10:08 बजे महसूस किए गए, जिनका केंद्र ढाका से लगभग 50 किमी दूर नरसिंगडी के पास, धरती की 10 किमी गहराई में स्थित था।

ये भी पढ़ें –भेष के अनुरूप आचरण क्यों ज़रूरी? नाम से नहीं, कर्म से बनती है पहचान

इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने पुष्टि की कि झटके इतने तेज़ थे कि कोलकाता, कूच बिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, गुवाहाटी, अगरतला और शिलांग तक कंपन्न महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें –ट्रंप की अनुपस्थिति ने खोला भारत के नेतृत्व का रास्ता: G20 Johannesburg 2025 में उभरता नया शक्ति-संतुलन

कोलकाता के सॉल्ट लेक सेक्टर 3 के कई निवासियों ने बताया कि उनके घरों में पंखे और फर्नीचर करीब सात से आठ सेकंड तक हिलते रहे, जिसके बाद लोग घबराकर घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आए जिनमें लोग आवासीय परिसरों, दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह आए दो मध्यम तीव्रता के भूकंपों के बाद यह तीसरा भूकंप था जिसने दक्षिण एशिया को हिला दिया।

भूकंप का असर ढाका में चल रहे बांग्लादेश बनाम आयरलैंड टेस्ट मैच पर भी पड़ा, जिसे कुछ मिनटों के लिए रोकना पड़ा। स्थिति सामान्य होने के बाद मैच को फिर से शुरू किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, लेकिन अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

3 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

11 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

11 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

12 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

12 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

12 hours ago