बीस टन लोडेड ट्रक नाले में गिरा, टूटा स्लैब — बाल-बाल बचे लोग, सड़क पर खतरा बरकरार!

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
शहर के हरैया वार्ड नंबर पांच में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया, जब बीस टन सामान से लदा बारह चक्का ट्रक बैक करते समय अचानक नाले में धंस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक देवरिया से सलेमपुर पहुंचा था और पहिया पंचर होने पर चालक मरम्मत कराने के लिए सड़क किनारे रुका। इसी दौरान नाले के ऊपर बना पुराना स्लैब भारी वजन सहन न कर पाने के कारण टूट गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा नाले में धंस गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाले का यह स्लैब लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए नगरपालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। हादसे के बाद सड़क किनारे लगभग दस फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जो अब तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बन चुका है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

5 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

5 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

6 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

6 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

6 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago