खेरागढ़ में उमड़ा जनसैलाब, लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य पदयात्रा

विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जनता और जनप्रतिनिधियों ने दिया “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश

खेरागढ़ (आगरा)(राष्ट्र कीपरम्परा )लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। देश की एकता और अखंडता का संदेश देने निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गली, हर सड़क पर “सरदार पटेल अमर रहें” और “एकता के प्रतीक को नमन” के नारे गूंजते रहे।

इस पदयात्रा का नेतृत्व खेरागढ़ के लोकप्रिय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने तिरंगे हाथों में लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही — डॉ. मंजू भदौरिया (जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा), बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, आगरा ग्रामीण के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, तथा सैया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शैलेन्द्र कसाना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।”

पदयात्रा के दौरान लोगों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा लगाते हुए सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

खेरागढ़ की धरती आज एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रही — जहां हर चेहरे पर देशभक्ति की चमक और हर कदम में सरदार पटेल के आदर्शों की गूंज सुनाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago