भारत को कमजोर समझ रहा पाकिस्तान : डॉ विवेक सिंह - राष्ट्र की परम्परा
August 20, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

भारत को कमजोर समझ रहा पाकिस्तान : डॉ विवेक सिंह

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पाकिस्तान की संरक्षण में वहां फल – फूल रहे आतंकवादी ठिकानों पर मंगलवार की रात डेढ़ बजे के करीब भारत ने मिसाइल हमला कर उसे तबाह कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही तमाम दलों के लोगों ने सरकार के इस कार्रवाई का समर्थन कर मजबूती से एक साथ खड़े होकर अपना संकल्प दोहराया।
सपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक सिंह पटेल ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाएंगे,पार्टी मजबूती से साथ देगी।देश की ताकत को पाकिस्तान हमेशा चुनौती देता आ रहा है। अहंकार वश वह भूल गया है कि भारत राष्ट्र हित के साथ कोई समझौता नहीं करता। मुट्ठी भर आतंकवादी पाकिस्तान की सह पर भारत को तबाह करना चाहते हैं। उनके नापाक इरादों को अब बर्दाश्त करने की सीमा समाप्त हो गई। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को बधाई दी।