Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो गौतस्कर गिरफ्तार,चार गोवंशीय बरामद

दो गौतस्कर गिरफ्तार,चार गोवंशीय बरामद

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में थाना तरकुलवा पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सिरसिया गोठा रोड़ के किनारे बरगद के पेड़ के पास चार राशि गोवंशीय को एक टाटा मैजिक UP52T 3760 व एक अदद पिकअप UP52T 5658 से बरामद किया।वही दो गौतस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम पता ब्यास मुनि कुशवाहा पुत्र चन्द्रिका कुशवाहा निवासी विशुनपुर भूपति थाना तरकुलवा व विनयशील पुत्र बिदेही प्रसाद निवासी कोयरपट्टी थाना बघौचघाट बताया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुअसं 166/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।जबकि तीसरा तस्कर वशिष्ठ कुशवाहा पुत्र अज्ञात निवासी धर्म टोला थाना चौरा खास जिला कुशीनगर के विरुध्द संबंधित धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय,उनि केशव राम मौर्य,उनि सन्तोष कुमार सिंह,हेका सत्यनरायन राय,का सर्वेश यादव,का महेश यादव,का जयसिंह यादव,का बृजेश पांडेय,का साजीत यादव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments