Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकामरेड के निधन से कार्यकर्ता शोकाकुल

कामरेड के निधन से कार्यकर्ता शोकाकुल

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
माकपा के गंगा करमटार निवासी कामरेड के निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।
बताते चलें कि सोमवार की देर शाम
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड रामकिशुन प्रसाद का निधन हो गया, वे 75 वर्ष के थे।
इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने बताया कि, कामरेड रामकिशुन प्रसाद माकपा के एक संघर्षशील नेता व कार्यकर्ता रहे। इन्होंने 35 वर्ष पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में सेवा की। रामकिशुन प्रसाद ने किसानों व खेतिहर मजदूरों के हक के लिए प्रशासन से बराबर संघर्ष किया।
आज हम सभी कार्यकर्ता उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस दौरान हरीबन्द प्रसाद, रामध्यान प्रधान, राजेन्द्र पाल, आजाद, मिठाई प्रसाद,सिरी प्रसाद, रामकेवल प्रसाद,शिवधारी, विनोद,रामदयाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments