Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेहराबाजार विकास खंड के 20 गांवों में पेयजल संकट, हैंडपंप खराब या...

रेहराबाजार विकास खंड के 20 गांवों में पेयजल संकट, हैंडपंप खराब या दूषित पानी दे रहे

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रेहराबाजार विकास खंड के करीब 20 गांव इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हैंडपंप खराब हैं या उनमें से निकल रहा पानी पीने लायक नहीं। ग्रामीणों को साफ पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।” रेहराबाजार ब्लॉक के कथरहा एवजपुर, रहमतपुर, अतरौरा,देवरिया, लालपुर भलुहिया, बूधीपुर और कंचन अशरफपुर जैसे गांवों में इंडिया मार्क-2 हैंडपंप या तो पूरी तरह से खराब हो चुके हैं या उनमें से आ रहा पानी दूषित है। नंद किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि “हमें पीने के पानी के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। बहुत परेशानी हो रही है।”
“कई बार हैंडपंप से बदबूदार पानी आता है, पीने लायक नहीं होता।”
“विजयपुर प्रिंट, जखौली, इटई अब्दुल्लाह, जिगनी, मनुवागढ़, और खरिका मासूमपुर जैसे गांवों की भी यही स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी लाने में उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।”
राम नरेश,श्यामलाल,मंगरे,राधेश्याम आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments