
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले नगर पंचायत मेंहदावल में मोहल्ला सोनबरसा की 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार सुबह मुहीया पुल के पास नदी में तैरता हुआ मिला।
स्थानीय लोगों ने सुबह नदी में तैरते शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान मंगल उर्फ गणेश की पत्नी सोनिका के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, महिला 21 अप्रैल से लापता थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद से परेशान होकर महिला ने 21 अप्रैल को घर छोड़ दिया था।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
More Stories
लक्ष्य का मात्र 3.41% पौध उठान, अधिकांश विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल
7287 लीटर अवैध शराब का न्यायालय के आदेश पर विनष्टीकरण, “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई
मुलुंड में जरूरतमंदों को छाता वितरण कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी रहे आयोजक