Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर आयुक्त ने घाटों...

छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह द्वारा आज राप्ती तट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट, रामघाट एवम लालडिग्गी पार्क में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय श्रीवास्तव उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, जोनल अधिकारी एन0डी0 पांडेय एवम अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। गुरु गोरक्षनाथ घाट एवम रामघाट बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह से डूब गए थे जिससे यहाँ पर वर्तमान में बहुत ज्यादा मात्रा में मिट्टी एवम कीचड़ जमा हो गया है, जिसे पोकलेन या जेसीबी लगाकर हर हाल में 28 अक्टूबर तक हटवाने हेतु क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया। छठ पर्व पर लोगो की सुरक्षा के लिए दोनों घाटों पर पानी के अंदर बैरिकेडिंग कराने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा रामघाट एवम गोरक्षनाथ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए लाइट की समुचित व्यवस्था करने हेतु सहायक अभियंता पथप्रकाश को निर्देशित किया गया।
इस वर्ष नगर निगम द्वारा लालडिग्गी पार्क के अंदर भी 3 स्थानों को छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए तैयार कराया जा रहा है, जहां पर लोग आकर छठ पर्व से सम्बंधित पूजा कर सकेंगे। लालडिग्गी पार्क के अंदर इन 3 स्थानों की साफ सफाई कराकर पानी भरवाने हेतु जोनल अधिकार एन0डी0 पांडेय एवम अवर अभियंता अतुल कुमार को निर्देशित किया गया। नगर निगम द्वारा समस्त घाट छठ पर्व पर आम लोगो के पूजा पाठ के लिए बिल्कुल निशुल्क है। अगर किसी के द्वारा छठ घाट पर पूजा के बदले पैसे की मांग की जा रही हो तो तत्काल इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन को दें।
इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा समस्त घाट पर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments