Friday, January 16, 2026
HomeUncategorizedआगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज

आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न बाजारों से लिए नमूने

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी देवरिया एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, विनय कुमार सहाय के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजीव मिश्र के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान चलाया गया। विशेष रूप से खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयां, बेसन, मैदा आदि खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बेलपार चौराहा, भाटपार रानी से रंगीन कचरी और बेसन के नमूने लिए गए। सलेमपुर बाजार से पनीर, रंगीन कचरी, साबूदाना पापड़ और सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए गए। मइल चौराहा पर एक डिलीवरी वैन रोककर खोया, कलाकंद, छेना मिठाई और पेड़ा के नमूने लिए गए।
इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, राम यादव, मानवेंद्र कुमार, राजू पाल, घनश्याम वर्मा एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments