July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

विश्व कुष्ट रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विश्व कुष्ट रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम
सर्व सेवा संस्थान नवरतनपुर द्वारा विश्व कुष्ट रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुष्ठ रोग एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक बैक्टीरिया के कारण होता है, जिसे हैनसेन बैसिलस के नाम से भी जाना जाता है। रोग की प्रगति बहुत धीमी होती है, औसतन इसके संकेत और लक्षण पाँच साल के बाद दिखाई देने लगते है। अकसर यह देखा गया है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को इस रोग के बारे में कुछ पता नही होता है जिसके फलस्वरूप वह सही समय पर इस रोग की पहचान व उपचार नही करा पाते है। संस्थान की यह प्रयास है कि लोगों इस रोग के बारे में जागरूक किया जाय। इस अवसर पर ममता प्रजापति, सुनिल कुमार प्रजापति, सिंधराज, नागेन्द्र यादव, पवन, अरविन्द्र, सतीश, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।