Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मंत्री शारदा नन्द अंचल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

पूर्व मंत्री शारदा नन्द अंचल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। चितबड़ा गाँव थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर स्थापित पुर्व मंत्री शारदा नन्द अंचल की मुर्ति को बुधवार रात लगभग 12 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया।जानकारी होने पर एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर थानाध्यक्ष चितबड़ागांव थानाध्यक्ष फेफना, थानाध्यक्ष नरही के साथ मौके पर पहुंचे इस मौके सपा के जिलाअध्यक्ष/विधायक संग्राम चौधरी,पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी,बैरिया के विधायक और पूर्व मंत्री शारदा नन्द अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल , समाजवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश यादव ब्लाक प्रमुख बंशीधर यादव, जिलापंचायत सदस्य वीरलाल यादव सहित सैकड़ों लोगों घटना स्थल पर पहुंचे।मुर्ति क्षतिग्रस्त होने पर मौके पर मौजूद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला मिडिया से बात करते हुए पुर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए अपना विरोध जताया साथ इस घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से किया। साथ ही कार्रवाई करने के लिए तीन दिन का अल्टिमेटम भी दिया और कहा की संतोषजनक कार्रवाई नहीं की दशा में सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक कर आगे की आन्दोलन की करने की बात कही इस सन्दर्भ में जब थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने ने बताया की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments