Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedपूर्व सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

पूर्व सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा समता निवास सलेमपुर मे मनाया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में सांसद जी का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सभी ने भगवान से उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यकर्ताओ ने ईश्वर से पूर्व सांसद जी को उत्तम स्वाथ्य एवं दीर्घायु प्रदान करने की कामना की।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु और सुखद व उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही मेरा लक्ष्य है और सभी कार्यकर्ता हर वर्ग के जरूरतमंद की मदद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस स्नेह से अभिभूत हूं और सभी लोग मिलकर निचले पायदान पर बैठे हर व्यक्ति की मदद करें और हमेशा सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहें जिससे एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके।
भाजपा नेता बलबीर सिंह दादा ने सभी कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,मुरली मिश्रा, विनय पाण्डेय,संदीप सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अरुण सिंह,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह, अनिल ठाकुर, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments