Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगौआश्रय के पशुओं को ठंड से बचाव हेतु दिया निर्देश

गौआश्रय के पशुओं को ठंड से बचाव हेतु दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सभी गौआश्रयों में पशुओं को ठंड से बचाव हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द वैश्य ने सभी खंड विकास अधिकारी,अधिशासी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि, गौआश्रयों पर समुचित व्यवस्था कर लें। इसी क्रम में विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत संचालित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा का पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने रविवार को निरीक्षण किया। ठंड से बचाव हेतु गौआश्रय स्थल को तिरपाल से ढका मिला। रात्रि में पशुओं को काऊ कोट अवश्य पहनाने हेतु निर्देशित किया।भूसा,साईलेज व कॉन्सेंट्रेट राशन भरपूर मात्रा में उपलब्ध मिला। सभी पशुओं का टैगिंग किया गया है। अलाव जलाने का भी निर्देश दिया, गोबर के बदले किसानों से पराली लेने के लिए कहा गया। सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं बीमार पशु का उपचार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments