Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडीहा गांव के रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर देवरिया कसया ढाला पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।गंभीर रूप से घायल किशोर को जीआरपी वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जिसका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।जो देवरिया में दसवीं का छात्र था।
क्षेत्र महुआडीहा गांव के रहने वाले संजय जायसवाल परिवार के साथ देवरिया में रहते थे।जो शनिवार को गेहूं की बुवाई कराने के लिए गांव आए थे।और उनका लड़का लकी और लड़की काजल देवरिया में ही थे।देर शाम को लकी मामा के घर जाने की बात को कह कर अपने बहन से चल पड़ा।लकी कसया ढाला पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे जीआरपी ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जिसका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहरा मच गया।मां शिल्पी देवी बहन काजल का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments