Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक को आचार समिति एथिक्स कमेटी का स्थायी सदस्य बनाया गया

विधायक को आचार समिति एथिक्स कमेटी का स्थायी सदस्य बनाया गया

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही रहा है प्रदेश का समूचा विकास-ई. सरवन निषाद

चौरी चौरा/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। चौरी चौरा के विधायक ई .सरवन निषाद को उत्तर प्रदेश की आचार समिति एथिक्स कमेटी का स्थाई सदस्य नामित किया गया है। विधायक ने हर्ष व्यक्त किया और विधायक ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसको बखूबी निर्वहन करूंगा। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा एक युवा विधायक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में प्रदेश का समूचा विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का जो नारा है उसे नारे को सफल बनाते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। पिछली सरकारों में अपराधियों के हौसले बुलंद थे इस सरकार में अपराधी के अंदर खौफ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments