Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशननिहाल में आए बालक को पिकअप ने मारी ठोकर हुई मौत

ननिहाल में आए बालक को पिकअप ने मारी ठोकर हुई मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिरासों गांव समीप पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर लगने से ननिहाल में आए बालक की एक्सीडेंट से मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालक अपने नाना के गांव देवकली में 3 दिन पहले आया था।
राजन बांसफोर पिता रिंकू बांसफोर पुराना बरहज, थाना बरहज जनपद देवरिया का निवासी था। जो किसी कार्य वर्ष पेट्रोल पंप की तरफ से जा रहा था इतने में अचानक पिकअप आई और ठोकर मार कर चली गई। जिसकी पिकअप द्वारा ठोकर लगने से मौत हो गई। ठोकर लगने से राजन को गम्भीर चोट आई। राजन बांसफोर अपनी मां के साथ तीन दिन पहले नाना रुदल बांसफोर ग्राम देवकली मईल, जनपद देवरिया आया था। परिजनों का कहना है कि पिकअप ठोकर मार कर भाग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों का कहना है कि राजन को पिकअप द्वारा एक्सीडेंट हो जाने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। भागलपुर पुलिस के दीवान धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments