Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक ने नव चयनित अवर अभियंताओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

विधायक ने नव चयनित अवर अभियंताओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ में नव चयनित अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

विधायक, डीएम व एडीएम ने नव चयनित अवर अभियंताओं को शुभकामना देते हुए पदीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन की अपेक्षा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा नव चयनित 1334 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री के कर-कमलों से नव चयनित अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश सहित उपस्थित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा देखा और सुना गया।
उक्त के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनघटा द्वारा जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर के नव चयनित 02 अवर अभियंताओं चंदन गुप्ता एवं विकास कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक व जिलाधिकारी ने नव नियुक्त अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिया तथा पदीय कार्याे एवं दायित्वों का कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पंकज राय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी शुक्ला, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments